फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से एक और मरीज ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में संक्रामक बीमारियां पूरी तरह से हावी हैं। संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास दवाइयां नहीं हैं। डायरिया से पीड़ित एक और मरीज की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो माह में 24 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जनपद में बुखार, डायरिया, पेटदर्द, सांस आदि बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। झोलाछापों से लेकर जिला अस्पताल तक मरीजों की लाइन लगी हुई है। वहीं सरकारी अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं। डॉक्टरों पर बाहर से दवाइयां न लिखने का दबाव बनाया जा रहा है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड पर यदि नजर डाली जाए तो पिछले दो माह में 24 मरीजों की बुखार, डायरिया, पेटदर्द और सांस की बीमारी से पीड़ित होने पर मौत हुई है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी जनपद में संक्रामक रोगों से मौत को लेकर कोई सजगता नहीं दिखा रहे हैं।

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी 50 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र रामभरोसे लाल को 30 अगस्त को डायरिया की शिकायत होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह जिला अस्पताल में वीरेंद्र की मौत हो गई। डा. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वीरेंद्र कुमार का पिछले तीन दिन से इलाज चल रहा था। रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। उनकी हालत अधिक चिंताजनक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
-गंदगी से बचाव रखें
-घरों के पास गंदा पानी एकत्रित न होने दें
-बासी भोजन का सेवन न करें
-जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से ही उपचार लें
-दूषित पानी का सेवन करने से बचें
-मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी या अन्य साधन अपनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें