फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को पानी पिलाने गए किशोर की तालाब में डूब कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। गांव नगला मौजी में पशुओं को पानी पिलाने गए किशोर की तालाब में डूब कर मौत हो गई। गांव के भीम सिंह का पुत्र दीपू (16) शुक्रवार की शाम पांच बजे घर से पशुओं को लेकर गांव के निकट स्थित तालाब में पानी पिलाने गया था।
विज्ञापन


तालाब से पशुओं को निकालने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। काफी देर बाद पशु तालाब से निकल कर घर पर पहुंच गए। दीपू के घर न पहुंचने पर परिजनों ने समझा कि कहीं बैठा रह गया होगा। शाम साढ़े सात बजे तक जब वह घर नही पहुंचा तो परिजन एवं पड़ोसी उसकी तलाश करने लगे।

वे तालाब किनारे पहुंचे तो वहां उसकी चप्पल पड़ी थी। ग्रामीणों ने उसे तालाब में तलाश किया। घंटों की मशक्कत के बाद दीपू का शव बाहर निकाला गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें