मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले शहर की बिजली ने लोगों को रुलाकर रख दिया। लोगों को जहां सीएम के आने की खुशी थी। वहीं बिजली न आने से बढ़ी दुश्वारियों से उपभोक्ता खासे परेशान देखने को मिले। हर कोई बिजली अधिकारियों को कोसते हुए देखने को मिला।
शनिवार को दिनभर बिजली लाइनों पर काम चलता रहा। जिससे गांधी मार्केट, पुलिस लाइन सहित शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल रही। मुख्यमंत्री के आने से जहां लोगों में उत्साह था कि शायद सीएम नगर को कुछ देकर जाएंगे। वहीं जब दिनभर बिजली नहीं आई और मालूम करने पर कोई संतुष्ट पूर्ण जबाव नहीं दे पाया तो हर कोई मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कोसता हुआ नजर आया। इस दौरान बिजली अधिकारी भी लोगों के निशाने पर रहे। उमस भरी गर्मी से हर कोई अकुलाते हुए देखा गया। आलम यह था कि दिनभर की गर्मी के बाद जब लोग अपने अपने घर पहुंचे तो उन्हें पानी तक नहीं मिला। इस दौरान लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उधर, बिजली अधिकारियों का कहना था कि लाइन और खंभों को दुरुस्त करने की वजह से बिजली सप्लाई बाधित हुई है।