फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट से होंगे स्नातक कक्षाओं में प्रवेश

विज्ञापन
student shimla
विज्ञापन
मेरिट से होंगे स्नातक कक्षाओं में प्रवेश
विज्ञापन

प्रवेशार्थी बढने से जेएलएन पीजी कालेज में बदली रणनीति
तीन गुने आवेदनों से बढ़ी प्रवेश की किल्लत
कक्षा संचालन एक अगस्त से
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश आवेदन बढने से जेएलएन पीजी कालेज में प्रवेश रणनीति में बदलाव कर दिया गया है। अब मेरिट के आधार पर बीए, बीएससी व बीकाम प्रथम वर्ष में प्रवेश किए जाएंगे। कक्षाएं पूर्व घोषित तिथि एक अगस्त से शुरू होंगीं।
नकल पर लगी लगाम के बाद विद्यार्थियों के रुझान भी बदल रहे हैं। अब वे वित्तविहीन संस्थाओं के बजाय राजकीय एवं एडिड कालेज पर भरोसा जता रहे हैं। जिला मुख्यालय स्थित एक मात्र एडिड महाविद्यालय एवं नोडल केंद्र जेएलएन पीजी कालेज में इस बार प्रवेश के लिए लंबी लाइनें हैं। सर्वाधिक मारामारी बीएससी के लिए है। 360 सीटों के लिए पांच सौ से अधिक ऑन लाइन आवेदन हुए हैं। ऐसे में कालेज को प्रवेश प्रक्रिया के लिए माथापच्ची करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो.अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि हर कक्षा में प्रवेश आवेदन बढ़े हैं। सर्वाधिक आवेदन बीएससी में हैं। बीएसी प्रथम वर्ष गणित एवं बायो में 180-180 सीटें हें। जबकि पांच सौ से अधिक ऑन लाइन पंजीकरण हुए हैं। ऐसे में मेरिट के आधार पर प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है। मेरिट तैयार की जा रही है। प्रवेशार्थियों की सूची शीघ्र जारी कर दी जाएगी। कक्षाओं का संचालन एक अगस्त से किया जाएगा। बताते चलें कि पूर्व में सीमित आवेदन के चलते अधिकांश आवेदकों को प्रवेश मिल जाता था।
विज्ञापन

--------------
कालेज बदलने के लिए दर्जनों आवेदन
नए प्रवेश तो दूर अन्य संस्थाओं में पंजीकृत छात्र-छात्राएं कालेज बदलने के लिए आवेदन कर रहे हैं। दर्जनों छात्र-छात्राओं ने जेएलएन पीजी कालेज के प्राचार्य से मिलकर प्रवेश देने का आग्रह किया है। प्राचार्य प्रो.सक्सेना ने आवेदक छात्र-छात्राओं को कुलपति से वार्ता करने का आश्वासन दिया है। अनुमति मिलने पर प्रवेश किए जाएंगे।
---विजय मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें