फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश की चचेरे भाई ने गोली मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के ग्राम कछपुरा में किसान योगेश कुशवाह की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। हत्यारोपी चचेरे भाई विजय कुमार को पुलिस ने मय तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध थे। पति के विरोध करने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


एसएसपी सचिंद्र पटेल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा गांव कछपुरा में पूरन सिंह कुशवाह की गोली मारकर उसके चचेरे भाई ने हत्या कर दी थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में सीओ टूंडला संजय वर्मा व प्रभारी निरीक्षक नारखी प्रवींद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक रवींद्र सिंह, आदित्य कुमार, अंकित कुमार, हेड कांस्टेबिल प्रेम सिंह और हरिश्चंद्र संयुक्त टीम बनाकर जुटे थे। थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी ने मृतक की पत्नी से काफी पूछताछ की थी। पता चला योगेश का चचेरा भाई विजय सिंह कहीं भागने की फिराक में है।

पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने योगेश की हत्या की बात स्वीकार ली। पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ ही कारतूस को बरामद कर लिया। विजय कुमार ने कहा योगेश की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी योगेश को हो गई थी। इसके कारण दोनों नहीं मिल पा रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ने इसी कारण योगेश की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें