फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने रविवार देर रात थाना उत्तर और रसूलपुर का औचक निरीक्षण किया। थाना उत्तर में लापरवाही बरतने पर कांस्टेबिल सुनील कुमार को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए। साथ ही थाना प्रांगण की साफ सफाई के निर्देश दिए। थाना परिसर में खड़े लावारिस वाहनों की सूची बनाने को कहा।
एसएसपी ने हवालात व कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ रजिस्टर संख्या चार आठ मालखाना रजिस्टर, एचएस ,एक्टिव लिस्ट, समाधान दिवस के रजिस्टर, तहसील समाधान रजिस्टर की जांच पड़ताल की। थाना उत्तर का निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने पर कांस्टेबिल सुनील कुमार को लाइन हाजिर किया। थानों में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने के कारण एसएचओ उत्तर, रसूलपुर को भी व्यवस्थाओं में सुधार करने की चेतावनी दी। एसएसपी ने थाना प्रभारियों से कहा कि बिना वजह किसी को थाने पर नहीं बिठाया जाएगा। थानों पर काफी समय से लावारिस वाहनों को नीलामी की सूची भेजने को कहा।
एसएचओ से साफ कहा कि थाने में आने वाली जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें। उनकी समस्या को सुनकर मौके पर जाकर उसका तत्काल निस्तारण भी कराएं। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दें। एसएसपी ने थाना रामगढ़ के बाहर दुकानों पर बैठे दिखाई दिए संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी कराई। यूपी 100 के वाहनों की चेकिंग की।