फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी 19 साल बाद हुई तो प्रेरणा करेगी सम्मानित

विज्ञापन
shadi
विज्ञापन
एटा। विवाह की आयु बढ़ाने और नव दंपती में दो बच्चों के बीच अंतर रखने तथा शिशुओं व माताओं के स्वास्थ्य के लिए जनसंख्या स्थिरता कोष के माध्यम से प्रेरणा योजना शुरू की गई है। इसमें बेटी की शादी 19 साल के बाद हुई होगी तो उसको प्रेरणा के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य परिवार नियोजन सेवा अभिनवीकरण परियोजना एजेंसी (सिफ्सा) को प्रदेश की नोडल एजेंसी बनाया गया है। योजना के क्रियान्वयन के लिए जनसंख्या स्थिरता कोष से अर्हताएं पूर्ण करने वाले दंपती को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।
यह रखे गए है मानक
1. दंपती गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति का होना चाहिए
2. महिला का विवाह 2011 से पूर्व नहीं हुआ हो
3. महिला का विवाह 19 वर्ष अथवा उसके उपरांत हुआ हो
4. पहले बच्चे का जन्म विवाह के दो वर्ष बाद हुआ हो
5. दूसरे बच्चे का जन्म पहले बच्चे के जन्म के तीन साल बाद हुआ हो
6. दूसरे बच्चे के जन्म के बाद अथवा एक वर्ष के बीच दंपती द्वारा परिवार नियोजन की स्थायी विधि अपनाई हो।
बेटी होने पर मिलेगा 12 हजार की पुरस्कार राशि
पहला बच्चा लड़का होने पर 10 हजार, पहला बच्चा बेटी होने पर 12 हजार, यदि दोनों लड़के हो तो 15 हजार, एक लड़का व एक लड़की होने पर 17 हजार तथा दोनों बच्चे लड़की होने पर 19 हजार रुपये से दंपती को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेरणा योजना के तहत नव दंपतीयों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए कुछ शर्तें हैं जिनको पूर्ण करने वाले दंपती का डाटा सिफ्सा को भेजा जाएगा। शासन के निर्देशों को पालन करते हुए योजना के लिए दंपती के चयन वास्ते अधीनस्थों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

डा. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें