फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा सीट जीतने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। उनके मार्ग दर्शन में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के बड़े समाजवादी नेता हैं। विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, सुखवीर सिंह यादव, चंद्रशेखर यादव, उमर सिद्दीकी, रिजवान कुरैशी, ज्योती मैसी, वंदना यादव मौजूद रहे। देवी रोड स्थित नगर कार्यालय पर जन्म दिन मनाने के बाद गोष्ठी हुई।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष हृदेश सिंह जौनी ने युवाओं को अखिलेश यादव के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। खुमान सिंह वर्मा, प्रोफेसर केसी यादव, शफी मंसूरी, राजू ढकरई, राम खिलाड़ी यादव, मोहम्मद खालिद, देवेंद्र यादव पप्पू मौजूद रहे। गोष्ठी के बाद जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, प्रोफेसर केसी यादव, बलवीर सिंह यादव, नसीर वारसी, विद्या कश्यप का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें