मथुरा। दीपांशु का कत्ल करने के बाद विशाल भोर में करीब चार बजे गाजियाबाद चला गया था। करीब एक घंटे बाद वापस लौट आया था। पुलिस की पूछताछ में विशाल ने बताया कि दीपांशु ने पौरुष पर चाकू से हमला कर दिया था। उसके गले में तौलिया डालकर उसे काबू किया। तौलिया का कसाव अधिक हो गया और वह मर गया।
पोस्टमार्टम हाउस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शव को तेज आरी या कटर से काटा गया है। काटने वाले ने एक ही झटके में शव को दो हिस्सों में काट दिया। शव लेने आए परिवार के सदस्यों ने बताया कि विशाल सोमवार की सुबह गाजियाबाद पहुंचा था। वह कुछ घबराया हुआ था। हत्या किए जाने की बात उसने किसी को नहीं बताई।