फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज को मिलेगा मुफ्त में इलाज

विज्ञापन
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
विज्ञापन
एटा। केंद्र सरकार गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं ला रही है। वहीं जिले में जिले में सांसदों को गरीबों की योजनाओं का पात्र बना दिया गया है। उन्नाव सांसद साक्षी महाराज को जिले में प्रधानमंत्री की आयुष्मान भारत योजना के पात्र हैं। योजना को लेकर सोमवार को जारी सूची से पात्र गरीबों को वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने प्रत्येक गरीब परिवार को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है। सोमवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले की भगीपुर ग्राम पंचायत में आयुष्मान भारत दिवस के कार्यक्रम में जिले के सांसद राजवीर सिंह राजू भइया के समक्ष सूची का प्रकाशन किया गया। सूची में नाम देखने के लिए तमाम गरीब उमड़ पड़े। ग्राम पंचायत में चयनित 512 लाभार्थियों की सूची में 118वें नंबर पर उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का नाम देखकर गरीब हैरत में पड़ गए। आलम यह रहा कि सूची को चस्पा करने से पहले स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिले के तमाम प्रशासनिक अफसरों में से किसी ने भी सूची को जांचने की जहमत नहीं उठाई। सूची में सांसद साक्षी महाराज के साथ उनके भाई विजय स्वरूप का भी नाम शामिल है। ऐसे में योजना को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जाता है कि सूची में शामिल लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये की चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।

अमीरों के नामों की लंबी फेहरिस्त
सूची में अमीरों के नामों की लंबी फेहरिस्त है।
साक्षी महाराज- उन्नाव से सांसद
क्षेत्रपाल सिंह- रिटायर्ड शिक्षक
डालचंद्र- व्यापारी
सत्यप्रकाश- दो भाई सरकारी सेवा में। खुद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक।
दुर्योधन सिंह- रिजोर में सरकारी शिक्षक

भगीपुर ग्राम पंचायत में आता है सांसद का गांव
बता दें कि सांसद साक्षी महाराज का गांव उद्ैतपुर भगीपुर ग्राम पंचायत में आता है। इसमें गांव गंगनपुर, नगला प्रेमी, नगला तेली और भगीपुर शामिल हैं।

जनगणना से आया नाम
योजना के जानकारों की मानें तो योजना के पात्र परिवारों का चयन वर्ष 2011 की सामाजिक और आर्थिक जनगणना के आधार पर किया गया है लेकिन सवाल है कि आखिर उन्नाव सांसद वर्ष 2011 में जनगणना में गरीब की श्रेणी में कैसे आ गए।
विज्ञापन


पति को पोलियो मगर आयुष्मान से वंचित
एक ओर उन्नाव सांसद को आयुष्मान भारत योजना का पात्र बनाया गया है तो वहंी पात्र योजना से महरूम रह गए। गांव निवासी शारदा देवी के पति काम सिंह को पिछले साल पोलियो हुआ था। इलाज कराने के लिए आर्थिक तंगी को लेकर परेशान हैं। घर में चार बच्चे हैं। मेहनत-मजदूरी करके घर चलाती हैं। सोचा था आयुष्मान भारत से काफी मदद मिलेगी, लेकिन सूची में नाम नहीं देख निराशा हुई।
विज्ञापन


कहते हैं आंकड़े
512 लाभार्थी चयनित किए गए ग्राम पंचायत के
118 नंबर पर उन्नाव सांसद का नाम
04 गांव आते हैं भगीपुर ग्राम पंचायत में
2011 की जनगणना से शामिल किए गए लाभार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें