फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमामालिनी ने प्रधानमंत्री को बताई यमुना की पीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मथुरा में यमुना की दशा से अवगत कराया। लाखों लोगों की धार्मिक भावनाओं के अनुरूप इस समस्या के समाधान की अपील की। इसके साथ ही शिक्षामित्रों के मामले और केंद्रीय बिल पर निजी चिकित्सकों की राय से भी उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान सांसद ने मथुरा में प्रधानमंत्री के नाम मिले तीन ज्ञापन भी उन्हें सौंपे। इसमें यमुना प्रदूषण की समस्या पर भाजपा पार्षद मीरा मित्तल द्वारा दिया ज्ञापन भी शामिल था। कहा कि यमुना का जल अब आचमन योग्य भी नहीं रहा है। इसके अलावा शिक्षामित्रों की फरियाद भी सांसद ने प्रधानमंत्री तक पहुंचाई है। राष्ट्रीय मेडिकल काउंसिल बिल पर निजी चिकित्सकों के विरोध से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

चिकित्सकों के अनुसार बिल के नुकसान की जानकारी भी सांसद ने उन्हें दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री के साथ मथुरा के विकास पर भी चर्चा की। कहा कि अब विकास कार्य पटरी पर आने लगे हैं। अनेक योजनाओं में काम शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें