फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर 80 हजार की चोरी

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। गोविंदनगर की ओमनगर कालोनी चामुंडा में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 80 हजार की नकदी और जेवरात चुरा ले गए। मंदिर से लौटी महिला ने ताला टूटा देखा तो वह दंग रह गई। दिनदहाड़े हुई चोरी की सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे।
विज्ञापन


ओमनगर कालोनी चामुंडा निवासी मुकुल शर्मा पुत्र विनय शर्मा शुक्रवार की सुबह नौकरी पर गए थे। घर का ताला लगाकर मां देवी चामुंडा मंदिर के दर्शन को निकल गई। एक घंटे बाद दर्शन करके घर लौटीं तो महिला ने ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। महिला ने बेटे को फोन करके बुलाया। बेटे ने घर पहुंचकर पुलिस को सूचना। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। बेटे की तहरीर पर दिनदहाड़े हुई चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि मौके से चोरों द्वारा छोड़ा गया एक मोबाइल और छोटा बैग मिला है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें