विधायक पर मुकदमा दर्ज करने का विरोध
फिरोजाबाद। भाजपा नेताओं ने विधायक जसराना पर दर्ज किए गए मुकदमे को गलत बताते हुए कहा कि गलत कार्यों का विरोध करने पर विधायक पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बौद्याश्रम रोड पर हुई एक बैठक के दौरान अखिलेश शर्मा ने कहा कि जिले में कई विभागों व नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की अनदेखी कर भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पर दर्ज किया गया मुकदमा भ्रष्टाचार का विरोध करने का परिणाम है। बैठक में सतीश दिवाकर,वीनेश दीक्षित,आनंद अग्रवाल,कमल यादव एवं अनुराग पंडित आदि मौजूद रहे।