फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश पप्पू गाजी की गिरफ्तारी के बाद उसके भाइयों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। सोरों पुलिस की मुठभेड़ में पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश पप्पू गाजी के अन्य वांछित भाईयों की तलाश में पुलिस ने शनविार की रात्रि को कई स्थानों पर ताबड़ तोड़ दविशें दीं, लेकिन फरार आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशों में जुटी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व सोरों के मोहल्ला योगमार्ग में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी पप्पू गाजी पकड़ा गया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया था। जिसे पुलिस की अभिरक्षा में इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया जहंा उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने इस मुठभेड़ के मामले में पप्पू गाजी के भाई इशरार, गुड्डू, इकरार भी मामले में नामजद किए गए हैं। तीनों की आरोपी फरार बताए गए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। शनिवार की रात्रि को पप्पू के घर पर पुलिस की दविश गई। उसके घर के आस पास व अन्य रिश्तेदारों के यहां भी पुलिस ने फरार आरोपियों को तलाश किया, लेकिन कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। सोरों के इंस्पेक्टर ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस वांछित फरार आरोपियों की तलाश में पूरी तरह से सक्रिय है। शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें