फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आठ बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान की तरफ मत जाइए

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की तरफ शनिवार को मत जाइए। ऐसा इसलिए कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन को पहुंचेंगे। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सुबह पांच बजे से मुख्यमंत्री रवाना होने के बाद ही इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन हो सकेगा। मतलब तीन घंटे श्रीकृष्ण जन्मस्थान वाला मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन


महानगर के श्रीकृष्ण जन्मस्थान की तरफ जाने वाले वाहनों को 24 फरवरी को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। मुख्यमंत्री वेटरनेरी विवि से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए प्रात: 7:15 बजे रवाना होंगे। आठ बजे तक यहां रहेंगे। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने ट्रैफिक प्लान को तैयार कराकर ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्थाएं दुरुस्त के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यह मार्ग किए गए प्रतिबंधित

- वृंदावन की तरफ से जन्मस्थान नहीं जा सकेंगे वाहन।
- गोकुल रेस्टोरेंट से नहीं आ सकेंगे वाहन।
- नए बस अड्डे से जन्मस्थान होते हुए वृंदावन की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे वाहन।
- भरतपुरगेट की तरफ से डीगगेट की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

इन मार्गों पर जा सकेंगे वाहन

-वृंदावन से आने वाले वाहन मसानी चौराहे से गोकुल रेस्टोरेंट होकर गुजरेंगे
-नए बस अड्डे से वाहन भूतेश्वर तिराहा होते हुए गोवर्धन चौराहे से वृंदावन जा सकेंगे
- भरतपुर गेट से वाहन घीयामंडी होते हुए चौक बाजर की तरफ निकलेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें