फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 14 मुन्नाभाई पकडे़

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकल माफियाओं द्वारा किए गए फर्जीवाडे़ का भंडाफोड़ हो गया। एक परीक्षा केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए आए 12 मुन्नाभाई पकडे़ गए।
विज्ञापन


इस खेल में तीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की मिली भगत सामने आई है। दो फर्जी परीक्षार्थी एक अन्य कालेज में पकड़े गए हैं। परीक्षार्थियों समेत प्रधानाचार्य के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं अन्य केंद्रों पर तीन नकलची भी पकडे़ गए हैं।

शिकोहाबाद के माधौगंज स्थित डीआर इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया है। इस केंद्र पर 12 स्कूलों के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसी केंद्र पर सुजावलपुर स्थिति संत माधवदास इंटर कालेज के नौ परीक्षार्थी, स्वामी शिवानंद इंटर कालेज सुजावलपुर शिकोहाबाद के दो एवं एसबीएस इंटर कालेज रुधऊ के एक परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा देते पकडे़ गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक ओमप्रकाश यादव निरीक्षण कर रहे थे। तभी उनकी नजर एक छात्र पर पड़ी। छात्र की उम्र पर संदेह होने कारण उन्होंने पूछताछ की और उसका आधार कार्ड चेक किया।

पहले तो युवक गुमराह करता रहा। प्रवेश पत्र पर छात्र का नाम गब्बर जौनी सिंह था। जबकि उसके आधार कार्ड पर जौनी राठौर नाम लिखा था। केंद्र व्यवस्थापक ने जब उसे पुलिस का भय दिखाया तो उसने सच उगल दिया। इसी तरह अन्य 11 परीक्षार्थियों पर शक होने पर उनके आधार कार्ड चैक किए तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। यह सभी 12 परीक्षार्थी दूसरी की जगह परीक्षा दे रहे थे।

इनके आधार कार्ड प्रवेश पत्र के रिकार्ड से मैच नहीं खा रहे थे। डीआईओएस रितु गोयल एवं एसडीएम अमरीशचंद्र बिंद परीक्षा सेंटर पर पहुंच गए। पूछताछ के बाद सभी 12 परीक्षार्थियों और कालेज प्रबंधकों को प्रधानाचार्यों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं गर्ग इंटर कालेज इटौरा में भी सुबह की पाली में दो मुन्नाभाई केंद्र व्यवस्थापक ने पकडे़। छात्र निशांत की जगह सतेंद्र कुमार परीक्षा देने आया था।

अरुण कुमार के स्थान पर अवनीश परीक्षा दे रहा था। इन छात्रों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उधर एमडी जैन इंटर कालेज सिरसागंज, चौधरी नत्थू सिंह इंटर कालेज उस्मानपुर एवं विद्याराम इंटर कालेज फरिहा में केंद्र व्यवस्थापकाें ने एक-एक नकलची को नकल सामग्री के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें