फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाला होमगार्ड के हत्यारोपी अंकित ने न्यायालय में किया सरेंडर

विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के तिलक नगर निवासी पूर्व होमगार्ड का हत्यारोपी अंकित श्रोत्रिय ने शुक्रवार को अपने परिवार की महिलाओं के साथ जाकर जनपद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना उत्तर के तिलक नगर निवासी आत्मप्रकाश उपाध्याय उर्फ लाला होमगार्ड की पिछले दिनों हत्या कर दी थी। शव को नहर में फेंक दिया था। हत्याकांड का खुलासा करते हुए थाना पुलिस ने उत्तम सिंह सहित उसके एक साथी को पहले गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना उत्तर पुलिस लगातार दबाव बना रही थी। दबिशों के चलते एक आरोपी रजत उपाध्याय पिछले दिनों न्यायालय में हाजिर हो गया था। अंकित श्रोत्रिय, रवींद्र श्रोत्रिय, राहुल एवं सियाराम की गिरफ्तारी को थाना पुलिस लगातार दबिशें दे रही थी।
विज्ञापन


पुलिस के दबाव के चलते शुक्रवार को अंकित श्रोत्रिय पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में सरेंडर करने को महिलाओं के बीच से होकर अधिवक्ता अजय ओझा के बस्ते पर पहुंचा। पुलिस उसे खोजती रही, लेकिन अंकित उनके हाथ नहीं आया।

आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुबोध सिंह के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। अधिवक्ता अजय ओझा ने कहा कि अंकित श्रोत्रिय कुछ महिलाओं के बीच में आया था। न्यायालय ने जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें