फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्टों की समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मैनपुरी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक रविवार को जिला अस्पताल स्थित सभागार में डा.एचएन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसोसिएशन की जनपदीय इकाई के चयन तथा फार्मासिस्टों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


एचएन सिंह ने बताया कि प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपदीय इकाई का चुनाव चार फरवरी को किया जाएगा। उससे पहले 31 जनवरी तक सदस्यता अभियान चलेगा। जिसमें सदस्यता शुल्क जमा करना होगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष तथा मंत्री पद के प्रत्याशी को जमानत राशि के रूप पांच हजार तथा अन्य पद के प्रत्याशियों को जमानत के रूप में एक हजार रूपये की धनराशि जमा करनी होगी। जबकि सदस्यता शुल्क के रूप में प्रत्येक सदस्य को एक हजार रूपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन


डा. शिव मंगल सिंह, ऋषि प्रकाश यादव, जितेंद्र सिंह यादव, नेत्रपाल सिंह यादव, शिवदत्त, सर्वेश कुमार,दिनेश बाबू मिश्रा, तारा चंद्र, मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें