मैनपुरी। वाणिज्य कर विभाग की टीमों ने छापेमारी करके 10 दिनों में ही पांच प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करके 11.26 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। चार प्रतिष्ठान मालिकों को नोटिस भेजा गया है।
जिले में कई बिना पंजीकृत प्रतिष्ठानों से माल की बिक्री करके वाणिज्य कर चोरी करके सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है। साल के पहले 10 दिनों में ही वाणिज्य कर विभाग की टीमों ने बिना पंजीकरण कराए माल बेचने वाले 10 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की है।
मैरिज होम, कारखानों के खिलाफ की गई कार्रवाई में वाणिज्य कर की चोरी सामने आई है। बिना पंजीकरण कराए माल बेचने पर 11.26 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। चार प्रतिष्ठान मालिकों को अपना पक्ष रखने केे लिए विभाग ने नोटिस जारी किया है।
सहायक आयुक्त सचल दल के विजय सिंह विसेन ने बताया कि गैर पंजीकृत प्रतिष्ठानों में कर चोरी की शिकायतें मिलने पर वाणिज्य कर सचल दल तथा एसआईबी की टीमें छापामार कार्रवाई करती हैं। शासन के निर्देश पर इस तरह के प्रतिष्ठान चिह्नित करके अभियान चलाया जा रहा है।