फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार नाले में गिरी, तीन घायल

विज्ञापन
accident - फोटो : demo
विज्ञापन
जलेसर। जलेसर आगरा मार्ग पर सराय नीम स्थित गंदे नाले में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जलेसर से आगर जा रही कार में महिला सहित तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन


तेज गति होने के कारण सराय नीम मोड़ पर चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार गंदे नाले में जाकर गिर गई। कार सवार युवती एवं दोनाें युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी और घायलों को नाले से बाहर निकाला।

सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को की गंभीर अवस्था को आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार दोनाें युवक शराब के नशेे मेे धुत थे।
विज्ञापन


गत वर्ष मर चुके हैं 14 लोग

जलेसर। सराय नीम के निकट नाले में विगत वर्ष कैंटर गिर गई थी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। कैंटर में लोग टीका चढ़ाकर लौट रहे थे। उस समय जिला प्रशासन कोे ग्रामीणाें ने काफी खरी खरी सुनाई थी। इसके बाद प्रशासन नेे गंदे नाले पर पुुल को काफी चौड़ा भी करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें