फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया मैरी क्रिसमस, जिंगल बेल-जिंगल बेल की रही धूम

विज्ञापन
क्रिसमस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेरी क्रिसमस- हैप्पी क्रिसमस की बधाईयों के साथ दिन की शुरुआत हुई। क्रिसमस-डे के अवसर पर पूरे दिन शहर में जिंगल बेल-जिंगल बेल की धुन बजती रही।बच्चों के साथ युवाओं ने क्रिसमस पर जमकर मस्ती की। होटल एवं कोचिंग सेंटरों पर युवाओं ने धमाल मचाया और पार्टी आयोजित कर क्रिसमस सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन


ईसाई समाज के लोगों ने चर्च में जाकर यीशू को याद किया।ें सेंट जोंस कालेज स्थित चर्च में क्रिसमस की पूर्व रात्रि पर कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा। सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद क्रिसमस के गीत गाए गए। फादर रोजीमन थामस एवं फादर प्रकाश डिसूजा ने क्रिसमस के बारे में बताया।

लेबर कालोनी स्थित मैथोडिस्ट चर्च में सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। फादर मनोज मसीदयाल ने चर्च में प्रार्थना कराई। जलेसर रोड स्थित चर्च में पादरी मार्था बेंजीवन ने प्रार्थना सभा कराई। घरों में भी बच्चों ने क्रिसमस सेलीब्रेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें