मतदान के बाद अंगुली में लगी स्याही दिख्ााती महिला मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। सोशल मीडिया पर बुधवार को लोकतंत्र पर्व का उल्लास छाया रहा। चुनाव से पहले जहां सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों के जनसंपर्क, उनकी अपील वाली फोटो का सिलसिला चल रहा था तो वहीं अब वोट डालकर केंद्र से निकले लोगों ने अंगुली में स्याही लगी फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट की। यह सिलसिला मतदान थमने तक चलता रहा।
अंगुली पर लगी स्याही वाली फोटो पूरे दिन लोग व्हाट्सअप, फेसबुक पर पोस्ट करते रहे। लोगों की व्हाट्सप प्रोफाइल पर भी वोट वाली अंगुली दिखाते हुए फोटो दिखे। युवाओं ने वीडियो क्लिपिंग भी अपलोड की। चुनाव शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया चुनावी अखाड़े में बदल चुका था। विभिन्न दलों और निर्दली प्रत्याशियों के समर्थक चुनाव मैदान के साथ ही सोशल मीडिया पर डटे रहे। हर उम्मीदवार सुबह से ही सोशल मीडिया से अपने जनसंपर्क और सभाओं की पुरानी कवरेज दिखा रहा था।
प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह से ही अपने पक्ष में वोट के लिए सोशल मीडिया पर अपील करते रहे। साथ ही लोगों को चुनाव के लिए भी जागरूक करते रहे। पूरे दिन प्रतिशत को लेकर भी सोशल मीडिया पर चिंता जताई जाती रही। किसी ने लोगों को प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटरों को तत्काल बूथों पर भेजने की अपील की तो किसी ने वोटर जागरूकता वीडियो को विभिन्न ग्रुपों में शेयर कर सभी को वोट के लिए जगाया।
हार-जीत की गणित पर चर्चा-शाम पांच बजे के बाद जैसे ही खत्म हुआ सोशल मीडिया पर हार-जीत को लेकर कमेंट का सिलसिला चल पड़ा। कोई भाजपा को जिता रहा था तो कोई बता रहा था कि मामला फंस गया है। किसी-किसी ने बसपा, सपा की जीत का आंकड़ा भी लगाया जाता रहा।