बारात ले जाने से पहले मतदान करने अाया दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद/टूंडला। मतदान के प्रति मतदाताओं में जागरुकता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसा ही कुछ एक दूल्हे राजा ने कर दिखाया कि सभी ने कहा कि पहले मतदान बाद में बाकी काम।
इंद्रानगर निवासी आकाश जैन पुत्र विपिन जैन की बुधवार को फिरोजाबाद बारात जानी थी। घर में बारात की पूरी तैयारी चल रही थीं। बारात के गाड़ियां तैयार खड़ी थी और दूसरी तरफ आकाश बारात ले जाने से पहले मतदान करने की तैयारी कर रहा था।
वह पूरी तरह से दूल्हे की ड्रेस में तैयार हो चुका था और बारात ले जाने से पहले वह सीधे अपना मतदान करने के लिए ठाकुर बीरी सिंह इंटर कालेज पहुंचा। जहां उसने अपने मत का प्रयोग किया। उसके बाद घर जाकर बारात लेकर फिरोजाबाद के लिए रवाना हुआ।
आकाश के इस कदम की सभी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि मतदान का काफी महत्व है और आकाश ने बारात ले जाने से पहले मतदान कर सभी को प्रेरणा दी है।