फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के मुताबिक नहीं मिला शौचालय, तुड़वाया

विज्ञापन
toilet
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। विकासख्ंाड घिरोर के गांव बिघरई तथा महटौली का जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ने निरीक्षण किया। गांव में मानक के अनुसार शौचालय का गड्ढा नहीं मिलने पर मौके पर ही तुड़वा दिया। लापरवाह सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संस्तुति जिला पंचायत राज अधिकारी से की है।

स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार अमित सिंह ने बिघरई तथा महटौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पता चला बिघरई में 50 शौचालय निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृति की गई है।
विज्ञापन


धनराशि होने के बाद भी 20 शौचालय का निर्माण अभी तक नहीं कराया गया है। गंाव में उदयवीर के शौचालय के लिए खोदा गया गड्ढा मानक के अनुसार नहीं पाए जाने पर मौके पर ही उसे तुड़वा दिया गया।

प्रधान मुनेश कुमार और सचिव रामलड़ैते को 10 दिन के अंदर शौचालय निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने शिकायत की कि सफाई कर्मी दलवीर कभी गांव में सफाई करने नहीं आता है।
विज्ञापन


जिला सलाहकार ने सफाईकर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किए जाने की संस्तुति जिला पंचायत राज अधिकारी से की है। इस मौके पर अपर विकास अधिकारी पंचायत राजेश दुबे, खंड प्रेरक साधना आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें