फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतने के बाद जुलूस निकाला, तो एफआईआर होगी

विज्ञापन
प्रत्या‌श‌ियों के साथ बैठक करते डीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव के प्रत्याशी मतगणना में सहयोग दें। सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, केंद्र राज्य सरकार के लाभ के पदों पर कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी, भूतपूर्व सांसद, विधायक, सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति, अति विशिष्ट व्यक्तियों को मतगणना एजेंट न बनाया जाए। कोई भी विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकालेगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। यह निर्देश डीएम प्रदीप कुमार ने दिए।
विज्ञापन


विकास भवन में निकाय अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों से सीधे संवाद करते हुए डीएम ने कहा कि गणना अभिकर्ता मतपत्रों को नहीं छू सकेंगे। मतपत्र पर संदेह होने पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु 29, सदस्यों के पदों की गणना हेतु 28 टेबल, ज्योति खुडिया में अध्यक्ष तथा सदस्य पद हेतु दो-दो, कुरावली में अध्यक्ष तथा सदस्य पद हेतु चार-चार, घिरोर में अध्यक्ष तथा सदस्य पद हेतु दो-दो, भोगांव में अध्यक्ष तथा सदस्य पद हेतु 10-10, बेवर में अध्यक्ष पद हेतु पांच, सदस्य पद हेतु चार, किशनी, कुसमरा में अध्यक्ष तथा सदस्य पद हेतु दो-दो, करहल में अध्यक्ष पद हेतु छह तथा सदस्य पद हेतु चार टेबल लगेंगे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कहा यदि किसी के द्वारा मतगणना प्रक्रिया में विघ्न डालने का प्रयास किया तो उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मतगणना की निरंतर वीडियोग्राफी होगी। किसी भी विजयी प्रत्याशी द्वारा नारेबाजी नहीं की जाएगी।
मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, अपर जिला अधिकारी बी राम, अरुण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अमित कुमार सहित अध्यक्ष पदों के उम्मीदवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें