फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों पर खरा नहीं उतरा अमूल गोल्ड ब्रांड का दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अच्छी कंपनी का नाम सुनकर ग्राहक पैकेट बंद खाद्य पदार्थ का अधिक मूल्य देने को तैयार रहते हैं। मगर पैकेट में ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सामान नहीं दिया जाता है। पैकेट में बिकने वाला ‘अमूल गोल्ड’ दूध खाद्य सुरक्षा विभाग के मानकों पर खरा नहीं उतरा। लैब में सैंपल फेल हो गया है।
विज्ञापन


11 जून 2017 को खाद्य विभाग की टीम ने रानीवाला मार्केट स्थित नीलम एजेंसी से अमूल गोल्ड मिल्क का नमूना लिया था। पैकेट पर छह प्रतिशत मिल्क फैट अंकित था। खाद्य विभाग की टीम ने दूध के पैकेट को जांच के लिए भेजा था। नवंबर माह में रिपोर्ट आ गई है।

अमूल दूध में मिल्क फैट 5.2 प्रतिशत निकली। यानि 0.8 प्रतिशत (एक कुंतल दूध से 800 ग्राम क्रीम निकलना) की गुणवत्ता ग्राहकों को नहीं दी जा रही थी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह ने बताया कि लाखों की संख्या में दूध के पैकेट तैयार होते हैं। इसलिए बड़ी अनियमितता है। इस दूध की पैकिंग धौलपुर में हुई है। एडीएम कोर्ट के माध्यम से कंपनी को नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें