फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मनाया विरोध दिवस

विज्ञापन
अध‌िवक्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को वकीलों ने विरोध दिवस मनाया। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन



मेरठ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने प्रदेश भर में वकीलोें से विरोध दिवस मनाने का आह्वान किया था। मंगलवार को दीवानी सभागार में मैनपुरी बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई।

इसमें वकीलों ने कहा कि प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल की सरकार हो, पुलिस का व्यवहार वकीलों के प्रति हमेशा अमानवीय रहा है। मेरठ में जायज मांग को लेकर आंदोलन कर रहे वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज करके मनमानी का परिचय दिया है।
विज्ञापन


लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों तथा सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान सचिव संतोष कुमार यादव, वेदप्रकाश यादव, सौरभ यादव, रोहित यादव, शिवकुमार, संजीव चतुर्वेदी, पंकज यादव, सुनील यादव, चरन सिंह, अनुज यादव, योगेश यादव, ब्रज किशोर, विपुल यादव, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।

बैठक के बाद वकीलों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन दिया। कलक्ट्रेट के वकीलों ने भी बार काउंसिल के आह्वानन पर मंगलवार को कार्य बहिष्कार करते हुए विरोध दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें