फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से भी शुरू हुई गैर प्रांतीय शराब तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। हरियाणा के बाद राजस्थान से गैर प्रांतीय शराब की तस्करी शुरू हो गई है। आबकारी टीम ने राजस्थान से आ रही गैर प्रांतीय शराब के साथ तीन आरोपी और मैक्स वाहन बरामद किया है। टीम को तस्करों के कब्जे से दस हजार से अधिक पौआ और ढक्कन भी मिले है। दीवाली के त्योहार पर एडीएम फाइनेंस महेश चंद्र शर्मा और जिला आबकारी अधिकारी आनंद प्रकाश के संयुक्त निर्देशन पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को आबकारी टीम ने बागवाला क्षेत्र के करतला चौराहा के पास मैक्स को गैर प्रांतीय शराब ले जाते समय पकड़ा है। आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से साढ़े चार सौ चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब के पौआ और दस हजार खाली पौआ एवं इतने ही ढक्कन, सैकड़ों रेपर, होलोग्राम भी बरामद किए है।

पकड़े गए आरोपियों में हरीशंकर पुत्र डालचंद निवासी डींग भरतपुर राजस्थान, सतेंद्र पुत्र इंस्पेक्टर निवासी नगला परम थाना जसरथपुर और मोहरपाल पुत्र रामदीन निवासी नगला कोठी थाना सिढपुरा कासगंज शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे शराब को राजस्थान से लेकर आए थे। जिसे वह जसरथपुर और अलीगंज लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक दिनेश पासवान, अनिल, सुशील सहित अन्य लोग शामिल थे। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना बागवाला में कार्रवाई कराई जा रही है।

राया में मिली गैर प्रांतीय शराब

एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव राया में भी आबकारी टीम ने निरीक्षक निहांत यादव ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए छापामार कार्रवाई की। जिसके दौरान टीम ने किरनदेवी के घर से गैर प्रांतीय शराब के 45 पौआ हरियाणा मार्का बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें