कुरावली। थाना क्षेत्र निवासी भगवान दास उर्फ अनिल की सात वर्षीय पुत्री सुहानी रविवार सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर गली में खेल रही थी। बालिका अचानक गायब हो गई।
जानकारी होने के बाद परिवारीजनों ने पूरी गली और सारा मोहल्ला छान लिया। मगर घर के बाहर से गायब हुई सुहानी का कोई अता पता नहीं लग सका। मौके पर पहुंची यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने भी बालिका की संभावित स्थानों पर तलाश की मगर कोई पता नहीं चला। करीब चार घंटे तक चली खोजबीन के बाद सुहानी का पता चलने के बाद परिवारीजनों ने राहत की सांस ली।