महिला शिक्षामित्रों ने हमला पुलिस की कायरता
- फोटो : अमर उजाला
एटा। चार-चार पुलिसकर्मियों ने एक-एक महिला शिक्षामित्र पर लाठी बरसाई है। जबकि महिला पुलिसकर्मी दूर-दूर तक नजर नहीं आईं। पुलिसकर्मियों ने मानवीयता ताक पर रखकर महिलाओं को पीटा है। यह बात लखनऊ से आए पांच एमएलसी के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष घायल शिक्षामित्रों ने रखी।
दरअसल, बुधवार दोपहर को लखनऊ से असीम यादव के नेतृत्व में आए पांच एमएलसी का प्रतिनिधि मंडल एटा जेल में पहुंचा, जहां विभिन्न धाराओं में बंद शिक्षामित्राें से मुलाकात की। करीब आधा घंटे के बाद जेल से निकले प्रतिनिधिमंडल सीधे वर्मा नगर पहुंचा। जहां लाठी चार्ज से घायल शिक्षामित्र एकत्रित थे। जहां प्रतिनिधिमंडल में पूरी तरह से शिक्षामित्रों को आश्वासन दिया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके साथ है। वह कानून के दायरे में रहकर शिक्षामित्रों की लड़ाई लड़ेंगे। प्रतिनिधमंडल में विधान परिषद सदस्य असीम यादव, संजय लाठर, राजपाल कश्यप, उदयीर सिंह धाकरे, दिलीप यादव शामिल रहे। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जुगेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, पूर्व विधायक अमित गौरव, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, जिला महासचिव राजू यादव आदि शामिल रहे।