फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के आदेश हवा में, नहीं बदले फुंके ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग में तैनात अफसरों के आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश भी कोई मायने नहीं रखते। राजा का ताल में 20 दिनों से तीन ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। ग्रामीण जगह-जगह शिकायत कर रहे हैं, फिर भी विभाग ने ट्रांसफार्मर बदलने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 48 घंटे में फुंके ट्रांसफार्मर हर हाल में बदलने के निर्देश दिए हैं। जनपद में तैनात विभागीय अफसरों पर आदेश का कोई असर नहीं है। राजा का ताल में 25 केवी के तीन ट्रांसफार्मर कई दिनों से फुंके पड़े हैं।

एक्सईएन ग्रामीण दुर्गाप्रसाद को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि फुंके ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलवाया जाए। निषाद बस्ती में विद्युतीकरण हो चुका है, परंतु वहां ट्रांसफार्मर नहीं रखा। प्रभारी मंत्री, विधायक मुकेश वर्मा, सीडीओ से ट्रांसफार्मर बदलने की शिकायत कर चुके हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें