फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
dowry murder
विज्ञापन
कासगंज/ सिढ़पुरा।
विज्ञापन

सिढ़पुरा के ग्राम बलहारपुर में बुधवार शाम विवाहिता शांति देवी की उसके ससुरालीजनों ने आग लगाकर हत्या कर दी। उसके मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी की दहेज दहेज के लिए हत्या की गई है। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति सहित आठ ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शांति देवी पुत्री गिरंद सिंह निवासी पसियापुर शमसाबाद, फर्रुखाबाद की शादी एक साल पहले यशवीर पुत्र रामनरेश निवासी बलहारपुर सिढ़पुरा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन दहेज के लिए परेशान करने लगे। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुरालीजनों ने शांति देवी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद उसके ससुरालीजन फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो विवाहिता का शव देखकर चीखपुकार मच गई। इस मामले में पति यशवीर, ससुर रामनरेश, सास धन देवी, चचिया ससुर मोतीलाल, ननद सीतू, देवर सत्यपाल, मौसा ससुर और उनकी पत्नी को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें