फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाटों पर बम-बम भोले की गूंज

विज्ञापन
गंगा घाटों पर बम-बम भोले की गूंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है, लेकिन इस बड़े जलस्तर की परवाह किए बगैर हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने लहरा और कछला गंगाघाट से कांवड़े भरीं। कांवडिये शुक्रवार को शिवरात्रि के मौके पर शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शिव भक्ति की मस्ती में डूबे कांवड़िये उत्साह से भरे नजर आए।
गंगा में गुरुवार को पहले की अपेक्षा कांवड़ियों की संख्या अधिक रही। कांवड़ियों की तादात को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर बल्लियों के बीच में रस्से बांधकर सुरक्षा का घेरा तैयार किया और इसी घेरे में ही कांवड़ियों को स्नान करने दिया। लहरा गंगाघाट पर प्रशासन ने ट्यूब लेकर गोताखोरों को तैनात किया ताकि किसी भी घटना से निपटा जाए।
विज्ञापन

लहरा घाट पर आगरा, राजस्थान, मध्यप्रदेश के कावड़िये पहुंचे तो कछला गंगा घाट पर उझानी, बदायूं, बरेली इलाके के कांवड़िये। लहरा के मुकाबले कछला पर भीड़ अधिक थी। यहां पर कांवड़िए तरह तरह की झांकियां सजाकर टोलियों के साथ नजर आए। शिव पार्वती की आकर्षक झांकियां लोगों के द्वारा सजाईं गईं। वहीं शिव मंडल के कलाकार शिव भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बरेली मंडल के कांवड़िये केसरिया वस्त्र धारण करके आए। कांवड़ियों के लिए तमाम भंडारे संचालित किए गए। जहां लोगों ने कांवड़ियों की सेवा की। शुक्रवार को कांवड़िये शिवरात्रि के मौके पर शिवालयों में शिव का अभिषेक करके पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन

रूट रहा डायवर्ट
कासगंज। कांवड़ियों की बरेली की ओर अधिक संख्या को देखते हुए बदायूं के प्रशासन ने पहले से ही रूट डायवर्ट कर दिया था। बरेली की ओर जाने वाली बसों को अन्य मार्गों से निकाला गया। कादरगंज होकर भी यात्री वाहन निकाले गए। अन्य वाहनों की आवाजाही कम होने से बरेली की ओर आने जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। वहीं कासगंज नगर में कांवड़ियों की निकासी पर प्रशासन नजर बनाए हुए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें