फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋणमोचन कुंड पर दशाब्दियों बाद तर्पण करेंगे ब्रजवासी

विज्ञापन
कुंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन। पौराणिक संपदा समेटे ऋण मोचन कुंड पर दशाब्दियों बाद ब्रजवासी तर्पण करेंगे। कुंड का जीर्णोद्धार हो गया है। 22 जून (आज) को सुबह आठ बजे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा इसका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


गोवर्धन बिजली घर के सामने स्थित इस कुंड पर द्वारिकाधीश भगवान ने नंद बाबा, यशोदा मैया और दाऊजी के साथ अपने पितृों का तर्पण किया था। यहां द्वारिकाधीश भगवान का 10 फीट का विग्रह तर्पण मुद्रा में स्थापित किया गया है।

मुंबई के पीरामल समूह के संस्थापक गोपीकृष्ण पीरामल की स्मृति में ऋणमोचन कुंड का जीर्णोद्धार करने वाली संस्था ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण ने बताया कि 2015 में डीएम ने कुंड से अवैध निर्माण हटवाया था और संस्था से इसका जीर्णोद्धार शुरू कराया था। कुंड में धौलपुर के गुलाबी पत्थर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सफेद संगमरमर के झरने भी तर्पण करती हुई मुद्रा में बनाए गए हैं। गया के पिंडदान के महत्व के कारण भगवान ने गया तीर्थ को यहां स्थान दिया था। इसलिए इस कुंड को गया तीर्थ भी कहा जाता है। सूचनाधिकारी प्रवाल कृष्ण ने बताया कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा इसका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें