मकान से लोहे की सरिया निकाल रहे युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रुप से झुलस कर घायल हो गया। दूसरे हादसे में बिजली का तार टूट कर गिरने और करंट की चपेट में आने से मां और उसकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची झुलस गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ाया।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव कुटेना माफी निवासी राजेंद्र अपने बेटे महेश (22) के साथ छत पर जाने वाले रास्ते में लगी लोहे की सरिया बुधवार सुबह नकाल रहे थे। उसी समय लोहे की सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच होने से करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से पिता राजेंद्र गंभीर रुप से झुलस गया, जबकि बेटा महेश की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा हादसा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिरौरा सड़क किनारे पैदल जा रही रीना पत्नी धर्मेंद्र निवासी खैरपुर थाना ढोलना कासगंज पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे रीना के साथ ही उसकी डेढ़ साल की बच्ची करंट की चपेट में आकर झुलस गई। मौके पर एकत्रित हुए राहगीरों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस टीम को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने मां बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।