आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर कर्ज के दबाव में 19 वर्षीय युवक ट्रेन के आगे कूदकर जान देने पहुंच गया। जीआरपी ने समय रहते उसे रोक लिया और काउंसिलिंग के बाद परिजनों को सौंप दिया।
कर्ज के बोझ तले दबे एक 19 वर्षीय युवक ने राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने समय रहते युवक को रोक लिया और उसकी जान बचा ली। बाद में काउंसिलिंग के बाद युवक को सकुशल उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
लोहामंडी के गंगाराम का नगला निवासी अनिल (19) अपने पिता छोटेलाल से अलग नाना-नानी के साथ रहता था और राजस्थान में मजदूरी करता था। जीआरपी के मुताबिक, हाल ही में उसके ठेकेदार ने उसका मेहनताना हड़प लिया था। इसके बाद उसने स्थानीय स्तर पर भी लोगों से उधार लिया था।
लगातार बढ़ते कर्ज और उसे चुकाने के दबाव के चलते घर पर आए दिन विवाद होने लगे थे। इसी पारिवारिक कलह से आहत होकर अनिल ने यह आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया।