मथुरा। चौमुंहा में सरेबाजार साथियों संग ताऊ को गोलियों से भूनने वाला भतीजा पुलिस गिरफ्त में आ गया है। हालांकि वृंदावन पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करने से फिलहाल बच रही है। पुलिस की टीमें पांच हत्यारोपियों को पकड़ने को दबिश दे रही हैं, पर अभी तक नाकामी ही हाथ लगी है।
10 मई को दिनदहाड़े देवीराम (65) पुत्र कारे सिंह की सरेबाजार में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड से मची सनसनी के बाद पुलिस की छह टीमें हत्यारोपियों को पकड़ने में जुट र्गइं। मृतक के भतीजे ने ही पांच दोस्तों संग हत्या का ताना-बाना बुना था। वृंदावन पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी देवेंद्र को पकड़ लिया है। इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे से पूछा तो वह पुष्टि करने से बचते नजर तो आए, पर यह भी कहा कि टीमें लगी हैं रात में भी पकड़ा जा सकता है।