फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तक कमरे में रखा बंद, खाना नहीं देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बेवर। बिछवां के गांव बलारपुर में ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज में कार न लाने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इससे पहले उसे दो दिन तक कमरे में भूखा प्यासा बंद रखा गया। थाना क्षेत्र स्थित मायके पहुंची पीड़िता की ओर से तहरीर देने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला पेंठ निवासी शबनम की शादी करीब चार वर्ष पूर्व 19 अप्रैल 2015 को थाना बिछवां क्षेत्र के गांव बलारपुर निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन कार की मांग करने लगे। ऐसा न करने पर शबनम को प्रताड़ित करने लगे। इस बीच पति रिश्ता खत्म करने की बात कहकर दिल्ली चला गया। रुपये न लाने पर दूसरी शादी की धमकी दे गया। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दो दो दिन तक उसे भूखा प्यास कमरे में बंद रखा।

सोमवार की शाम ससुरालीजनों ने मारपीट कर गाड़ी में डाल लिया। उसे मायके नगला पेंठ उतार कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर राजीव कुमार, पति अमित कुमार, देवर सुमित कुमार मौसिया ससुर सुखवीर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश व तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें