फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में आरोपियों को क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ब्योंति खुर्द गांव में नाली के विवाद को लेकर हुई फायरिंग में महिला की मौत के बाद नामजद किए गए तीन आरोपियों को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। वहीं, मृतका पक्ष के ही एक युवक को नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गोली आरोपी पक्ष से नहीं, बल्कि मृतका पक्ष की ओर से चली थी। एसपी के मुताबिक आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्योंति खुर्द निवासी जितेंद्र सिंह का 10 मार्च की सुबह पड़ोसी कैलाश चंद्र, सुधीर और दीपक से नाली को लेकर विवाद हो गया था।

विवाद के तूल पकड़ने के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आते ही फायरिंग हो गई थी। गोली लगने से जितेंद्र की मां सरोजनी देवी घायल हो गईं थीं। सैफई ले जाते समय महिला की मौत हो गई थी। उक्त मामले में पड़ोसी कैलाश चंद्र, सुधीर और दीपक को नामजद किया गया था। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच पता चला कि नामजद किए गए लोगों द्वारा हत्या नहीं की गई है। गोली मृतका पक्ष की ओर से आए एक व्यक्ति की बंदूक से चली थी। वहीं, गोली सरोजनी देवी को लगी और उनकी मौत हो गई। जांच में झूठी नामजदगी पाए जाने पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को सही कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि विवेचना के दौरान तीनों नामजद को क्लीन चिट दी जा चुकी है। मृतका पक्ष के आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें