फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड विवाद में पहुंची पुलिस टीम पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-घिरोर। नगला राम सिंह में चकरोड के विवाद मेें पहुंची पुलिस टीम पर पथराव किया गया। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं, 16 नामजद और 15 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव नगला रामसिंह में स्कूल के पास चकरोड डालने के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। इसकी सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख झगड़ा कर रहे लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अचानक ग्रामीणों का उग्र रूप देख पुलिस भी बचाव के साथ कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में राजू, राजा, संजीव, नरेश, नीरज, संगीता, प्रिया, नरेश कुमार, बबलू उर्फ नवल किशोर निवासी गावं गड़ारा, ओमशरण, सतीश, सर्वेश, रामनरायण उर्फ अचारी, शिवकुमार, प्रवेश कुमार, लंकुश निवासी नगला रामसिंह व 15 अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मौके से गिरफ्तार किए गए संजीव और नरेश को लिखापढी करने के बाद जेल भेजा। पुलिस अब अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें