गेहूं की कटी फसल पर पानी पड़ने से परेशान किसान।
- फोटो : अमर उजाला डेमाे
मैनपुरी। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और आसमान साफ हो गया। धूप खिली तो किसानों के चेहरे भी खिल उठे। दिन भर किसान बारिश से भीगी गेहूं की फसल को सुखाने में जुटे रहे। अगर मौसम साफ रहा है जल्द ही गेहूं की थ्रेसिंग का काम भी शुरू हो जाएगा। दो दिन तक रुक रुककर हुई बारिश ने किसानों को परेशानी में डाल दिया था। खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है। कई किसान जहां कटाई शुरू कर चुके थे तो कई शुरू करने वाले थे लेकिन बारिश के बाद ये काम रुक गया था।
सबसे अधिक परेशानी उन किसानों को हुई थी, जिनकी फसल कटी पड़ी थी। शनिवार को मौसम साफ हुआ तो किसानों के चेहरे से चिंता की लकीरें हटीं। सुबह से ही किसान खेतों में पहुंचकर काम में जुट गए। कुछ किसान फसल काटने में जुट गए तो वहीं जिन किसानों की फसल कटी पड़ी थी वे उस फसल को सुखाने में जुट गए। अगर मौसम मेहरबान रहा तो दो दिन भर गेहूं की थ्रेसिंग का काम भी शुरू हो जाएगा।