फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत पर भड़के परिजन, सीएचसी कर्मियों से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-किशनी। बीस दिन पूर्व जन्मे बच्चे की घर पर मौत के बाद परिजन भड़क गए। इस पर उन्होंने ने बुधवार को सीएचसी पर पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मचारियों से नोकझोंक की। उनका आरोप था कि जच्चा-बच्चा को जन्म के बाद अस्पताल से जल्दी छुट्टी दे दी गई, जबकि बच्चे को उपचार की जरूरत थी। लापरवाही के कारण शिशु की मौत हुई है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार 28 मार्च को राधा देवी पत्नी सुशील कुमार निवासी मोहकमपुर का सीएचसी पर प्रसव हुआ था। उसी दिन जच्चा और बच्चा को छुट्टी दे दी गई थी। बुधवार को 20 दिन पूर्व जन्मे बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि सीएचसी पर बच्चा पैदा होने के बाद जल्दी छुट्टी कर दी गयी थी। इसलिए बच्चे की मौत हो गई है। उसे उपचार की जरूरत थी। इस दौरान प्रभारी चिकितसाधिकारी ने परिजनों को समझाया कि 20 दिन बाद यदि बच्चे की मौत होती है तो इसके लिए सीएचसी के कर्मचारी जिम्मेदार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें