फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी जंग जीतने के लिए लगी संघ की ‘सेना’

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी संसदीय सीट पर भाजपा को जीत दिलाने के लिए संघ की ‘सेना’ लगाई गई है। पर्दे के पीछे रहकर आरएसएस चुनाव में ताकत झोंक दी है। कार्यकर्ता देशहित और राष्ट्रवाद की दुहाई देकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव नजदीक आते ही पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। संघ कार्यकर्ता जनसंपर्क करके लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वह उन्हें देशहित में भाजपा के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं संघ के वरिष्ठ अधिकारी भी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। शहर के साथ ही गांव कस्बों में चौपालें लगाई जा रही हैं। संघ की सारी कवायद पर्दे के पीछे हैं।

संगठन से जुड़े सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ अधिकारियों के चुनाव में सहयोग के निर्देश मिले हैं। इसी कड़ी में 17 अप्रैल को आरएसएस के एक बड़े अधिकारी मैनपुरी प्रवास के लिए आ रहे हैं। वह यहां चुनाव को लेकर समीक्षा करेंगे। साथ ही आगे की रणनीति भी साझा करेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार संघ की नजर प्रत्येक बूथ पर है। स्थानीय संघ कार्यकर्ताओं को सतर्क कर दिया गया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को 50-50 लोगों से जनसंपर्क करने का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें