फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनी पुलिस ने तमंचा बनाने का कारखाना पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अाराेपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी। लोकसभा चुनाव में मतदान से पूर्व चलाए जा रहे अभियान में किशनी पुलिस ने तमंचा बनाने का कारखाना पकड़ा है। पुलिस ने मौके से बने अधबने तमंचे, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। तमंचा बनाकर बेचने वाले 25 हजार के इनामी को पकड़कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष किशनी आशीष कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ कमलनेर गांव में छापा मारा। गांव में संजय शर्मा के मकान में तमंचा बनाने का कारखाना मिला। पुलिस ने मौके से संजय को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर कारखाने में रखे पांच बने, अधबने तमंचे, चले हुए कारतूस, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया वह पहले भी कई बार तमंचा बनाने के कारखाना सहित पकड़ा जा चुका है। वह तमंचे बनाकर उनको भिंड में बेचता है।

एक तमंचा की कीमत उसको दो से तीन हजार रुपये तक मिल जाती है। पुलिस ने उसको लिखापढ़ी करके जेल भेज दिया है। एसपी अजय शंकर राय ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया संजय शर्मा तमंचा बनाने का कारखाना चलाता है। वह दो बार पहले भी तमंचा बनाने का कारखाना चलाते पकड़ा जा चुका है। वर्ष 2017 में वह शराब की तस्करी करने में भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी किशनी थाने में मुकमा दर्ज है। संजय पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। इस मौके पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें