फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी के जंगल में चल रही शस्त्र फैक्टरी को पकड़ी

विज्ञापन
काली नदी के जंगल में चल रही शस्त्र फैक्टरी को पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जैथरा पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार को काली नदी के जंगल में संचालित शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो रायफल, एक पिस्टल और 16 तमंचे एवं असलहा तैयार करने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी संजय कुमार ने बताया कि जैथरा क्षेत्र के धुमरी काली नदी के जंगल में अवैध असलहा तैयार होने की जानकारी पर स्वाट टीम प्रभारी विनय शर्मा, जैथरा प्रभारी जितेंद्र भदौरिया और धमुरी चौकी प्रभारी शिवप्रसाद सिंह ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से लव्वीर खां निवासी परौली थाना जैथरा को तमंचा बनाते हुए पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से दो रायफल, एक पिस्टल और 16 तमंचे बरामद किए। इसमें चौदह बने और दो अधबने तमंचे शामिल है। पुलिस ने मौके से ड्रिल मशीन, सड़ासी, कील आदि असलहा तैयार करने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी युवक पहले भी असलहा बनाने के आरोप में जेल जा चुका है।

हाईटेक हुए तमंचा तस्कर
एटा। अवैध शस्त्र निर्माण पर रोक लगाने को लेकर पुलिस तरह-तरह से कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर अवैध असलहा तैयार करने वाले भी हाईटेक होकर अपना कारोबार कर रहे है। जैैथरा प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जमीन के अंदर गड्ढे में बैठकर तमंचा बना रहा था और गड्ढे के ऊपर पुआल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें