फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। गुरुवार रात से जिले में शुरू हुई बारिश से जहां जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं किसानों के चेहरों पर चिंता की रेखाएं दिखाई दे रही हैं।

किसान एक तरफ गेहूं की फसल के लिए इस बारिश को फायदेमंद बता रहा है वहीं दूसरी तरफ चल रहीं तेज हवाओं को लेकर किसान चिंतित भी है।


जिले में गुरुवार रात से ही हल्की बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को दिन भर रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। ककरारा निवासी किसान रामपाल सिंह चौहान का कहना था कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए तो बहुत ही फायदेमंद है। लेकिन जो तेज हवाएं चल रही हैं उनसे सरसों की फसल के लिए खतरा है।

कासगंज निवासी रघुराज सिंह यादव का कहना था कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए बहुत ही लाभकारी है। अभी जितनी बारिश हुई है इससे फसलों को कोई नुकसान नहीं है, लेकिन यदि तेज बारिश होती है या ओलावृष्टि होती है तो सरसों व आलू की फसल में भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन


फिलहाल शुक्रवार देर शाम तक आकाश में काले बादल छाए हुए थे। लोगों ने रात के समय बारिश की संभावना व्यक्त की है।

आकाश में छाए काले घने बादल को देखकर जिले के लोग चिंतित थे कि कहीं रात में या शनिवार की सुबह तेज बारिश न हो जाए। जिससे गणतंत्र दिवस का पर्व फीका पड़ जाए। हालांकि लोगों ने बारिश की संभावना को देखते हुए मंचन कार्य इंडोर ही करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन



अभी तक अधिक बारिश नहीं हुई है। जो भी बारिश हुई है वह किसानों के खेतों में खड़ी रबी की फसल के लिए फायदेमंद है। किसानों को ऐसे में अपने ख्ेातों में पानी लगाने और दवा लगाने की जरूरत नहीं है। क्यों कि यदि बादल छाए रहेंगे तो दवा का खरपतवार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। डॉ.गगनदीप जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें