फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल तहसील को गोशाला बनाने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। भारतीय किसान यूनियन ने आवारा जानवरों की समस्या को लेकर नाराजगी जताई है। साथ ही प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि समस्या का तत्काल प्रभावी समाधान नहीं हुआ तो वह तीन जनवरी को तहसील परिसर में जानवरों को भरकर इसे गोशाला में तब्दील देंगे।
विज्ञापन


यूनियन की ओर से इस बारे में ज्ञापन उप जिलाधिकारी राम सकल मौर्य को सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि आवारा जानवरों की समस्या निरंतर गंभीर रूप धारण करती जा रही है। जानवरों के बेलगाम घूमने से जहां आम जनमानस परेशान है।

वहीं ये फसलों को भारी नुकसान पहुंचाकर किसानों को बड़ी क्षति पहुंचा रहे हैं। इस समस्या से प्रशासन भी वाकिफ है, लेकिन कोई समाधान अब तक नहीं किया गया है। इसी कारण अब यूनियन ने तहसील परिसर को गोशाला बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


भाकियू ने क्षेत्र के किसानों का आह्वान किया कि वे तीन जनवरी को आवारा जानवरों को तहसील मुख्यालय पर लेकर पहुंचें। किसानों ने अगर ऐसा किया तो प्रशासन के सामने बड़ी मुश्किल पैदा हो जाएगी। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान तहसील अध्यक्ष उदयवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश राजपूत, रामनरेश, श्यामवीर सिंह, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें