फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्ड एसी कोच से डाक लेकर जाता बलदेव नगर पंचायत का चौकीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बलदेव नगर पंचायत का चौकीदार विभागीय डाक लेकर लखनऊ सुपरफास्ट ट्रेनों के एसी कोच से यात्रा करता है। इसके लिए चौकीदार को बलदेव नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा एसी कोच का किराया भी अदा किया जाता है, जो अधिकारियों के लिए मान्य है।
विज्ञापन


बलदेव नगर पंचायत के चौकीदार के इस रुतबे की जानकारी एडीएम कानून व्यवस्था तथा निकाय प्रभारी के निरीक्षण दौरान पत्रावलियों की पड़ताल में सामने आई। इसके अलावा भी कई चौकाने वाले तथ्य बलदेव नगर पंचायत में उक्त प्रशासनिक अधिकारियों को देखने को मिले।

इसमें अपंजीकृत ठेकेदार से अधिकांश कार्य कराए जाने संबंधी वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता भी देखने को मिली हैं। यहां लिपिक श्रीभगवान पांडेय को दरकिनार कर चौकीदार ही सभी दायित्व संभाल रहा है। निरीक्षण के दौरान सामने आई उक्त अनियमितताओं पर अब चेयरमैन और ईओ रजनीश शर्मा को नोटिस जारी होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा गोवर्धन नगर पंचायत की अनियमितताओं की जांच प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यहां डीजल के उपयोग, प्राइवेट कर्मचारियों की तैनाती सहित निर्माण की फाइल पिछले दिनों एडीएम उठा लाए थे। इसके लिए नोटिस जारी हो चुके हैं।

सीएम आफिस में दब गई बाबू की जांच
मथुरा। लोकनिर्माण विभाग में टेंडरों की हेराफेरी के आरोपी पटल सहायक की प्रशासनिक जांच सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में उलझ कर रह गई है। अखिलेश शासन में सपा नेताओं ने पटल सहायक पर गंभीर आरोप लगाए थे। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा यह जांच अब तक पूरी न होने से आरोपी पटल सहायक अब कैशियर बन बैठा है।

लोनिवि प्रांतीय खंड में तैनात पटल सहायक अमित अग्रवाल पर तीन साल पहले सपा नेता शिव कुमार यादव ने गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें बाउंड्रीबाल से जुड़े टेंडर को लेकर आरोप था कि निधारित बजट से 38 प्रतिशत कम पर स्वीकृत हुए टेंडर को बाद में पटल सहायक ने ठेकेदार के साथ मिलकर 0.38 प्रतिशत मेें बदल दिया। शिकायत की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को करनी थी, लेकिन अब तक यह शिकायत कार्यालय में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें