सोरों। भगवान श्याम वराह की शोभायात्रा मंगलवार को धूमधाम से निकाली गई। इस्कॉन मंदिर कीर्तन मंडली ने अपने वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा में शिरकत की। आरती उतारकर शोभायात्रा का उद्घाटन किया गया।
शोभायात्रा का आगाज हरिपदी कुंड के किनारे बने भगवान श्याम वराह मंदिर से हुआ। आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का उद्घाटन किया। इस दौरान ‘राधारमण हरि गोविंद बोलो, हरि गोविंद बोले’ भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद यात्रा मोहल्ला चक्रतीर्थ, बारू बाजार, चौदह पोर, बड़ा बाजार, लहरा रोड, राम सिंह, कटरा बाजार, चंदन चौक, मेला मार्गशीर्ष क्षेत्र, बदरिया सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंची।
इस दौरान रास्ते में श्रद्धालु जगह-जगह यात्रा पर पुष्पवर्षा कर रहे थे। कई जगह भगवान श्याम वराह की आरती उतारी गई। सुसज्जित डोले में भगवान श्याम वराह की मूर्ति शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर मुनेंद्र चौधरी, विवेक भारद्वाज, सुदर्शन तिवारी, आदेश तिवारी, संतोष फर्सेवार, पप्पू पाराशर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।