फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी में खूब लगा मन, जमकर बरसा धन

विज्ञापन
खरीदारी में खूब लगा मन, जमकर बरसा धन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। धनतेरस के अवसर पर किसी ने आभूषण तजो किसी ने बर्तन खरीदे तो कोई कार तो कोई बाइक की डिलीवरी कररता नजर आया। धनतेरस पर बाजार में जमकर धन वर्षा हुई। सोमवार की सुबह से ही शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस दिन जिले में करोड़ों का व्यापार हुआ।
विज्ञापन

लोगों ने पर्व को लेकर वाहन, इलेक्ट्रानिक्स आइटम और फर्नीचर आदि लोेगों ने पहले से ही बुक कर लिए थे बस धनतेरस पर इसकी डिलीवरी कराई गई। बाजार में उमड़ी भीड़ को लेकर व्यापारियों में उत्साह नजर आया। बाजार में 20 करोड़ रुपये अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया।

जमकर बिके चांदी के सिक्के
आभूषण की दुकानों पर सोने चांदी के सिक्के जमकर बिके। हालांकि इस बार चांदी के सिक्कों की कीमत अधिक रही। लक्ष्मी गणेश का नया सिक्का जहां 500-600 रुपये और पुरानी चांदी का सिक्का 1000-1800 रुपये में बिका। महिलाओं ने आभूषण पसंद किए। सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की मानें तो इस धनतेरस पर जिले में पांच करोड़ से अधिक का सराफा कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

खूब बिकीं लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा
धनतेरस पर मिट्टी से बने गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं की बिक्री जोरों पर रही। गणेश लक्ष्मी जी के जोड़े 60 से लेकर साढ़े तीन सौ रुपये तक बिके। इनका बाजार भी 70 से 90 हजार रुपये तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा खील, बताशे, मिठाई आदि की भी जमकर बिक्री हुई।
धातु के बर्तन की जमकर हुई बिक्री
पर्व पर पीतल, कांसा और एल्युमीनियम के बर्तन भी खूब बिके। चम्मच से लेकर कलश, बाल्टी, डिनर सेट की बंपर खरीददारी हुई। व्यापारी देवेश वर्मा ने बताया कि जिलेभर में इस बार रिकार्ड तीन करोड़ के आसपास बर्तनों की खरीददारी हुई।

पांच सौ लोगों ने खरीदे वाहन
जिले में बाइक और कारों की बंपर बिक्री हुई। दिन विशेष पर जिले में 10 करोड़ से अधिक की बाइक की बिक्री हुई है। इसके अलावा जिले में सैकड़ों ने चार पहिया वाहनों की भी खरीददारी की। बालमुकुंद मोटर्स के सेल्स आफिसर बालकिशन शर्मा ने बताया लोगों ने बाइक की डिलीवरी ली है। 500 बाइक की बिक्री हुई।
विधि विधान से हुआ कुबेर लक्ष्मी का पूजन
धनतेरस पर शाम को घर-घर में लक्ष्मी कुबेर का पूजन किया गया। इस दौरान लोगों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया और सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
जैथरा और राजा का रामपुर के बाजारों में रही भीड़
जैथरा/राजा का रामपुर। जिले के जैथरा और राजा का रामपुर में धनतेरस पर खरीदारी को बाजारों में भीड़ रही जिसके चलते मुख्य बाजार में लोगों को पैदल निकलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में सोने- चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, बर्तन, देवी देवताओं की मूर्तियां, खील-खिलौना, दीपक, धूपबत्ती, अगरबत्ती, सामान की जमकर खरीदारी की। राजा का रामपुर में धनतेरस पर बर्तन, मिठाई, जेवरात की जमकर खरीद हुई। बाजारों में शाम को खासी रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें